फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद रेमा प्रधान को मारने पहुंचे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेमा गांव में गांव के ही युवक का प्रधान से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष से लोग जुट गए। इस बीच किसी ने प्रधान को गोली मारने की अफवाह फैला दी। मौके पर पुलिस पहुंचती इससे पहले विवाद करने वाले युवक के पक्ष से आए बोलेरो सवार फरार हो गए। इस दौरान भाग रहे बोलेरो से एक साइकिल और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी ताराचंद उर्फ बग्गल मंगलवार को दोपहर में बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच गांव के ही रमेश को बाइक से धक्का लग गया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तभी वहां गांव के प्रधान नंदलाल सोनकर भी पहुंच गये ताराचंद का प्रधान से विवाद शुरू हो गया। इस बीच प्रधान के पक्ष से लोग पहुुंच गए, वहीं ताराचंद ने भी फोन कर लोगों को बुला लिया। ताराचंद के बुलाने पर बोलेरो में सवार चार पांच युवक पहुंच गए। यह देख किसी ने थाने को फोन कर दिया कि प्रधान को किसी ने गोली मार दी है। इस सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वहीं प्रधान पक्ष से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। यह देख कर वहां आए बोलेरो सवार भागने लगे। इस दौरान गांव निवासी चंद्रमा की सइकिल और रेमा मोड़ पर श्याम की बाइक बोलेरो के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बग्गल को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जांच में पता चला कि उसके पास से बरामद बाइक भी दूसरे के नाम पर पंजीकृत है। इसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें