फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण पर एडीजी ने दिया जोर

विज्ञापन
अपराध समीक्षा
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामाशास्त्री ने कहा कि हर हाल में अपराध पर नियंत्रण होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखें। साथ ही अभियान चला कर कार्रवाई करें। एडीजी जोन सोमवार को जिले के कई थानों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस लाइन में मातहतों संग बैठक कर रहे थे।
उन्होंने पुलिस को अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने की नसीहत दी। कहा कि पुलिस को जनता का भरोसा जीतने की जरूरत है। तभी स्वस्थ माहौल बनेगा और लोगों के बीच पुलिस से भय दूर होगा। अपराधियों पर नियंत्रण के लिए रणनीति बना कर कार्य करें। जेल से छूट कर आए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नजर रखें। साथ ही पुलिस अपने सूचना तंत्र को प्रभावी बनाए जिससे कि किसी भी घटना दुर्घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंच सके। पुलिस को और बेहतर करने की जरूरत है। इसके पूर्व एडीजी ने आईजीआरएस में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन पकड़ने वाले सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय को भी सम्मानित किया गया। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद पुलिस आईजीआरएस में शत प्रतिशत मामलों का निस्तारण कर लगातार चार माह से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है।
विज्ञापन

बैठक के बाद पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत लगातार अच्छा करने का प्रयास किया जा रहा है। नौगढ़ में वनकर्मियों पर लगातार हो रहे हमले और अवैध खनन रोकने में पुलिस की नाकामी के सवाल पर देख लेने की बात कह कर चुप्पी साध गए।

चकिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित शिकारगंज पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग चौकी बनाने के साथ ही भवन को अति सुरक्षित अष्टकोणीय बनाने की सौगात शीघ्र मिलेगी। सोमवार को चकिया कोतवाली का मुआयना करने आए वाराणसी जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री ने इसका प्रस्ताव बनाने के लिए एसपी को निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण के बाद चौकीदारों में ड्रेस और टार्च वितरित किया। पुलिसकर्मियों को जनता से मधुर संबंध बनाने और फरियादियों के मामलों को त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
सोमवार की दोपहर पौने दो बजे कोतवाली पहुंचे एडीजी को पुलिस के जवानो ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। मुआयने के दौरान उन्होंने बैरक, महिला पुलिसकर्मियों के आवास, फायर स्टेशन, मेस, शस्त्रागार, मालखाना, निर्माणाधीन सीओ आफिस, पुरुष और महिला हवालात और वाटर कूलिंग सिस्टम, जीडी बुक, अपराध रजिस्टर, अपराधी रजिस्टर, का निरी्क्षण किया। इसके अलावा सिकंदरपुर और बनरसिया गांवों में पुलिस चौकी निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है।

नौगढ़। चकरघट्टा और अमदहा पुलिस चौकी का निरीक्षण करने के बाद सोमवार को नौगढ़ थाने में अपर पुलिस महानिदेशक पीवी रामा शास्त्री जेल से जमानत पर छूट कर घर रह रहे नक्सलियों से सीधे रूबरु थे। उन्होंने स्कूल खुलने, मिड डे मील, अस्पतालों की हालत और दवा वितरण का हाल जाना। साथ ही निर्देश दिया कि विकास कार्यों में कोई अवरोध न हो तथा गबन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

एडीजी से वर्ष 1995 की घटना का जिक्र करते हुए नक्सली रामेश्वर उर्फ चौबे ने कहा कि विहार और झारखंड के कुछ नक्सलियों ने उसे प्रलोभन देकर गुमराह कर दिया। 2006 में रिहा होने के बाद वह गांव में रह रहा है। विशेषपुर के रामनरेश ने बताया कि राशन के लिए बना राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया और गांव के कुछ दबंग प्रताड़ित कर रहे हैं। लोगों ने कुछ दिन पूर्व उसके भाई और पत्नी का पीट दिया। रामनरेश को रोते देख एडीजी ने एसपी को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। लौवारी गांव के राधेश्याम ने बताया कि नक्सलियों के दबाव के चलते उन्हें गलत रास्ता अपनाना पड़ा, लेकिन अब वह सामाजिक कार्यो में लग गए हैं। राधेश्याम यादव ने एडीजी को बताया कि वन विभाग मजदूरी का कम दे रहा है और विरोध करने पर वनकर्मी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। जिस पर एडीजी ने अभियोजन मामले और बेदखली कार्रवाई से हाई पावर कमेटी के सामने रखने का आश्वासन दिया। इससे पहले नौगढ़ थाने पर एडीजी ने गारद की सलामी और अभिवादन के बाद जवानों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें