फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक का हत्यारा चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। सैदयराजा पुलिस ने ट्रक चालक के हत्यारोपी 20 हजार के इनामिया को शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। वह पीडीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में तभी पुलिस ने पकड़ लिया। शनिवार को एसपी संतोष सिंह ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा किया। साथ ही पुलिस टीम को दस हजार का इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सैयदराजा स्थित एनएच दो पर 11 फरवरी को एक ट्रक में चालक का शव मिला था। आशंका जताई जा गई थी कि चालक की हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया। आरोपी की गिरफ्तार के लिए एसपी ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक चालक की हत्या में शामिल आरोपी पीडीडीयू नगर में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सैयदराजा थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए सिद्धार्थनगर निवासी राहूल शर्मा ने बताया कि वह ट्रक चालक राम सिंह की हत्या की है। वह ट्रक का क्लीनर था और चालक उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाना चाहता था। जिससे नाराज होकर उसने ट्रक में रखे लोहे की राड से मारकर उसकी हत्या कर दी। चालक की मौत होने के बाद वह मौका देख वहां से फरार हो गया। एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाले निरीक्षक एसपी सिंह, देवेंद्र नाथ सिंह, रविंद्र सिंह, विनय पांडेय को दस हजार नकद इनाम देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें