फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने बालू लदे नौ ट्रक और एक ट्रैक्टर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। सदर एसडीएम अभिषेक गोयल और मुगलसराय एसडीएम आनंद वर्धन बुधवार की शाम पुलिस कर्मियों के साथ बगही के समीप एनएच पर खड़े बालू लदे ट्रकों की जांच पड़ताल किया। अधिकारियों ने मौके से नौ ट्रक और एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर वाणिज्य कर विभाग के परिसर में खड़ा करा दिया। वन विभाग के बैरियर के पास अचानक हुई छापेमारी से कई ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

डीएम से शिकायत किया गया था कि कुछ लोगों द्वारा वन विभाग के बैरियर पर अवैध कांटा पर्ची के सहारे ओवर लोड बालू लदे ट्रकों को पास कराया जा रहा है। वहीं ट्रकों के पास कराने में लोकेशन देने वाले गिरोह भी काफी दिनों से हाइवें पर सक्रिय है। इसी के तहत बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीएम अभिषेक गोयल और मुगलसराय एसडीएम आनंदवर्धन, स्थानीय थानाध्यक्ष एसपी सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मियों के साथ वन विभाग के बैरियर के पास छापेमारी किया। इस दौरान एनएच के किनारे खड़ी बालू लदी ट्रकों की जांच पड़ताल करने के साथ ही उनके कागजातों को चेक किया गया। सदर एसडीएम अभिषेक गोयल ने बताया कि नौ बालू लदे ट्रक और एक ट्रैक्टर को जब्त करके वाणिज्य कर विभाग के परिसर में खड़ी करा दिया गया है। अगले दिन कांटा कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें