फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवासी महिला के साथ छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के वनवासी बस्ती में गुरुवार की देर रात घर में सो रही वनवासी महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुराचार की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आरोपी चंद्रमा की जमकर धुनाई करने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल चंद्रमा को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को मिली तहरीर केेे अनुसार गुरुवार को आधी रात चंद्रमा वनवासी नशे में धुत होकर पास ही के एक विधवा के रिहायशी मड़ई में घुस गया। यहां उसने मड़ई में सो रही विधवा महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चंद्रमा की जमकर पिटाई कर 100 नंबर पर सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें