चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नगर के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके 54 किलों अवैध पटाखा जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। होली त्यौहार के मद्देनजर सदर कोतवाली में तैनात दरोगा सुनील चौरसिया कोतवाली हमराहियों के साथ बुधवार को गश्त कर रहे थे। शंकर मोड के पास सड़क के किनारे कुछ लोग अवैध रुप से पटाखा बेच रहे थे, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। मगर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार राजा सोनकर के पास से 29 किलों और बिहारी सोनकर के पास से 24 किलो अवैध पटाखा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में अमित कुमार, दीपक प्रजापति शामिल रहे। ब्यूरो