फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव कुएं से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत संघति गांव के समीप सिवान में एक पुराने कुएं में शुक्रवार को सदलपुरा गांव निवासी युवक का शव उतराया मिला। युवक दो दिन से लापता था और परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सदलपुरा गांव निवासी मुक्तेश्वर राम का छोटा पुत्र गुड्डूू कुमार (28) दो दिन पहले 23 जनवरी को चंदौली खुर्द गांव निवासी अपने मित्र अखिलेश गोंड के साथ एक शादी में शरीक होने के लिए गया था। इसके बाद गुड्डूू नहीं लौटा। वापस न लौटने पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। परिवार वालों ने अखिलेश से पूछा तो उसने बताया कि उसी दिन कुछमन बाजार में उसे छोड़ कर चला गया था। परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी। शुक्रवार को सिवान में पुराने कुएं के पास परिवार वाले पहुंचे तो कुएं में गुड्डूू का शव उतराया दिखा। परिवार वालों का आरोप है कि अखिलेश ने ही गुड्डूू को कुएं में धक्का देकर मार डाला है। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि अलीनगर थानाध्यक्ष अतुल नारायण सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। आशंका यह भी है कि गुड्डूू पेशाब करने के लिए गया होगा और कुएं का अंदाजा नहीं मिला या पैर फिसलने से कुएं में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें