फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की टक्कर, बाल बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां कलां गांव के पास शुक्रवार की शाम दो वाहनों में टक्कर हो गई। घटना के बाद ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों सवार लोगों को बाहर निकाला। जोरदार टक्कर में जहां एक कार के परखचे उड़ गए, वहीं उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ निवासी जितेंद्र अपने भाई के साथ स्विफ्ट कार में पटना जा रहे थे। शुक्रवार की शाम बिछियां स्थित ओवरब्रिज से उतरते वक्त अचानक दूसरी लेन से आ रही स्कार्पियो बिछियां गांव में जाने के लिए मुड़ गयी। यह देख जितेंद्र ने जोरदार ब्रेक मार दिया। बावजूद इसके कार असंतुलित होकर स्कार्पियों से टकरा गई। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इस बाबत कोतवाल एके ओझा ने बताया कि बिछियां गांव के पास हाइवे पर स्थित क्रासिंग से मुड़ते वक्त स्कार्पियों व स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गयी थी, जिसमें कोई गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें