फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े चार मोबाइल चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास से मोबाइल चोर गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। चोरों के पास से 12 चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं। एसपी संतोष सिंह के निर्देश पर एएसपी देवेंद्रनाथ व सदर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत प्रभारी निरीक्षक एके ओझा के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने सूचना पर कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास से मोबाइल गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों में कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर निवासी अरविंद कुमार, वार्ड नंबर 2 हारूपुर निवासी सुजीत कुमार, रोहतास बिहार जिले के चेनारी निवासी अमरजीत और अनीश कुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें