इलिया। थाना क्षेत्र के खरौझा गांव से शनिवार की रात चोरों ने गोपाल गुप्ता के दरवाजे पर खड़ी उनकी मालवाहक पिकअप को चुरा लिया। वाहन स्वामी के लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है।
खरौझा गांव निवासी गोपाल गुप्ता की पशु आहार की दुकान है। दुकान के पीछे के हिस्से में उनका आवास भी है। शनिवार की रात वह दुकान के बाहर अपनी पिकअप खड़ी कर पीछे मकान में सोने चले गए। रात में एक बजे तक वाहन वहीं खड़ी थी। रविवार की सुबह जब उठा तो बाहर खड़ी गाड़ी गायब थी। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। , इस संबंध में सीओ चकिया महेन्द्र शुक्ल ने बताया कि चोरी गए वाहन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।