फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने सोमवार की रात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर चेकिंग के दौरान 950 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जीआरपी के अनुसार बरामद हेरोइन की कीमत दो करोड़ रुपए है। तस्कर राजस्थान से मादक पदार्थ लेकर बिहार जा रहा था। कुंभ मेले के मद्देनजर स्टेशन पर जीआरपी चेकिंग अभियान चला रही थी। रात साढ़े 12 बजे प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर पर टीम पहुंची तो वहां एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसे पकड़ कर उसके बैग की तलाशी ली तो हेरोइन बरामद हुई। जीआरपी थाने पर लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम जमुना लाल मीणा निवासी पतरी थाना अन्नाबदा बारा, राजस्थान बताया। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि जमुना लाल लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। वह राजस्थान से मादक पदार्थ लाकर बिहार के विभिन्न इलाकों में बेचता है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी रविन्द्रनाथ यादव, संतोष कुमार सिंह, अमरजीत यादव, विजय कुमार गोंड रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें