फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के अड्डे पर छापा,12 जुआरी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह की पहाड़ी पर चल रहे जुए के अड्डे पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 12 जुआड़ियों को ताश की गड्डियों, कई बाइक व भारी नकदी के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

पुलिस को लगातार लतीफशाह की पहाड़ी पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहाड़ी पर छापा मारा। छापे के दौरान कई जुआरी भाग खड़े हुए। वहीं 12 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जुए के फड़ से एक लाख 20 हजार रुपये नगद बरामद किए। छापे के दौरान छह जुआरी अपनी बाईक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी बाइकों को कब्जे में ले लिया। वहीं गिरफ्तार जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें