फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे मोबाइल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य धरायें

विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन
मुगलसराय । विभिन्न प्रांतों से कीमती मोबाइल चोरी करके बंगाल के मालदा टाउन में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने गुुरुवार की शाम मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से पकड़ा। तलाशी लिये जाने पर दोनों आरोपितों के पास मौजूद बैग से कुल 64 एंड्रायड मोबाइल सेट सहित 44 सौ रुपये नगद व नशीला पाउडर बरामद हुआ। इसके बाद दोनों के विरुद्ध दर्ज कर मुकदमा पंजीकृत कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जीआरपी एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की शाम वे मय हमराही प्लेटफार्म पर संदिग्धों की तलाश के लिए गश्त की जा रही थी। इस दौरान जैसे ही वे प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर स्थित गार्ड बाक्स गोदाम के समीप पहुंचे तो दो युवक संदिग्धावस्था में बैठे दिखाई दिये। पास जाकर पूछताछ की तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद जब उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो काफी संख्या में कीमती एंड्रायड मोबाइल बरामद हुए । इसके बाद पुलिसकर्मी दोनों युवकों को जीआरपी कोतवाली ले आये । पूछताछ में दोनों ने इन मोबाइलों को ट्रेनों में यात्रियों से चोरी का बताया। जानकारी दी कि ये मोबाइल चुराने के लिए अन्य प्रांतों में भी जाते हैं और उसे ले जाकर बंगाल के मालदा में बेच देते हैं। पकड़े गए आरोपित नईमुद्दीन शेख पुत्र हसेन शेख के कब्जे से 34 मोबाई व कुरबान शेख पुत्र बदरू शेख के पास से 30 मोबाइल बरामद हुए । बताया कि दोनों ही थाना क्षेत्र कालियाचक पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें