फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान मारने की धमकी देकर ले भागे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के जसौली गांव के पास बगैर शुल्क जमा किए एक बालू लदे ट्रक को पकड़ना वन कर्मियों को भारी पड़ गया। मौके पर पहुंचे दो युवकों ने डिप्टी रेंजर पीपी चौबे सहित अन्य वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक को उनके कब्जे से छुड़ाकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह डिप्टी रेंजर ने सदर कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। डिप्टी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे ने तहरीर में बताया कि सोमवार को वह अपने अधीनस्थ वन दरोगा छविनाथ त्रिपाठी, वन रक्षक देव कृष्ण तिवारी के साथ जसौली गांव के पास एनएच पर वन उपज लदे वाहनों को चेक कर रहे थे। इसी दौरान वन कर्मियों ने सैयदराजा की ओर से आ रहे एक बालू लदे ट्रक को रोककर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पाया गया कि ट्रक चालक द्वारा बगही वन चौकी शमन शुल्क नहीं जमा कराया है। लेकिन इसी दौरान धानापुर थाना क्षेत्र के बुढ़ेपुर निवासी राजन सिंह और सैयदराजा थाना क्षेत्र के मानिकपुर सानी गांव के ओपी गुप्ता ने मौके पर पकड़े गए ट्रक को छोड़ने का दबाव बनाने लगे। लेकिन बगैर शमन शुल्क जमा करा ट्रक को छोड़ने से वन कर्मियों ने इंकार कर दिया। इससे नाराज दोनो युवकों ने वन कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रक को जबदस्ती उनके कब्जे से मुक्त करा लिया और मौके से फरार हो गए। मामला देर रात का होने के कारण वन कर्मी भी विवश रहे। मंगलवार की सुबह डिप्टी रेंजर प्रेम प्रकाश चौबे ने सदर कोतवाली पहुंच दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। वहीं पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें