फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 मवेशी बरामद, तीन पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद/ सैयदराजा। पशु तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत नियामताबाद और सैयदराजा पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग जगहों से 40 मवेशी बरामद किए। साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। अलीनगर पुलिस ने शनिवार की सुबह एक ट्रक में लदे 17 मवेशियों संग दो पशु तस्करों को पकड़ा। उप निरीक्षक धनराज सिंह टीम के साथ गोधना हाईवे चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच चंदौली की ओर तेज गति से जा रहे एक ट्रक को उन्होंने रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछाकर ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 17 मवेशी बंधे पाए गए। इनमें दो पशुओं की मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए पशु तस्करों में कौशांबी निवासी मोहम्मद इरफान व करारी निवासी मोहम्मद तारिक शामिल हैं। वहीं, सैयदराजा क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक पर लदे 22 मवेशियों को पुलिस ने बरामद किया। पशुओं को ले जा रहा एक तस्कर भी गिरफ्तार कर लिया गया। मवेशियों में एक की मौत हो चुकी थी। मवेशियों को ले जाने की सूचना पर थाना प्रभारी एसपी सिंह ने तत्काल उप निरीक्षक आनंदी दीन, अशोक कुमार का अन्य पुलिसकर्मियो के साथ वाहनों की चेकिंग शुरू करने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक ट्रक आता दिखा। पुलिस के रूकने का संकेत देने पर चालक ट्रक की गति तेज कर भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसमें लदे 22 मवेशी मिले जब कि एक की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर औरैया निवासी फारुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें