फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने उसके पति पर दहेज न मिलने के कारण जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहाबगंज थाना क्षेत्र के बराव गांव निवासी रामचरित्तर खरवार की तीन बेटियों में सबसे बङी पुत्री पूजा (21) की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सैयदराजा थाना क्षेत्र के बरठी कमरौर निवासी विक्रमा खरवार के पुत्र सुरेश खरवार से हुई थी। पूजा के पिता का आरोप है कि आए दिन दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को ससुराल पक्ष के लोग मारा-पीटा करते थे। पिता व अन्य रिश्तेदारों के कहने पर भी पूजा की विदाई नहीं कर रहे थे। शनिवार की रात करीब नौ बजे पूजा ने अपने पिता, माता व बहनों से मोबाइल पर बात भी हुई थी। इसके बाद रातके लगभग 11बजे उसके जेठ का फोन आया कि पूजा की तबीयत खराब हो गई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। यह सुनकर पूजा के पिता तुरंत बाइक से उसके ससुराल पहुंचे तो पाया कि उसने दम तोड़ दिया है। पुत्री को न पाकर वे सन्न रह गए। उन्होंने तत्काल सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई मे जुट गई। इस संबंध में सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसके पति की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें