फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार के इनामी सहित चार गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने शुक्रवार की रात अभियान चलाकर एक 15 हजार के इनामी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इनमें एक वांछित इनामी, एक नोट दोगुना करने वाले गिरोह का सदस्य तथा दो धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गिरोह के सदस्य और जमीन का धंधा करने में शामिल है। सभी आरोपियों को नगर के सुुुुभाष पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

बताया कि मुगलसराय सुभाष पार्क से पकड़ा गाया आरोपी नई बस्ती निवासी शाहिद इकबाल जमीन के कारोबार से जुड़ा है। जो फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर लोगों झांसा देकर पैसे हड़प लेता थे। इसी प्रकार सुभाष पार्क से पकड़े गए मढ़िया निवासी सोहराब खां और मंसूर हुसैन लोगों को फोन पर धमकी देकर पैसे वसूलते है। इनके पास से तीन मोबाइल बरामद हुआ है। वहीं पड़ाव चौराहे से गिरफ्तार भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र निवासी इंद्रेश उपाध्याय पैसे दोगुना करने के नाम पर लोगों को झांसा देता है। उसके पास से एक लाख नकद तथा डेढ़ सौ ग्राम से अधिक नशीला पाउडर मिला है। जिससे वह लोगों को निशाना बनाने के बाद बेहोस करके रुपसे लेकर आसानी से भाग जाता है। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कोतवाल शिवानंद्र मिश्रा, नागेंद्र प्रताप सिंह, राजकुमार पांडेय, सत्येंद्र विक्रम सिंह, प्रह्लाद सिंह, प्रवीण तिवारी, शैलेंद्र उपाध्याय, चंद्रशेखर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें