फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चकिया। कोतवाली के भभौरा गांव में रविवार की सुबह झुलसी महिला रीता देवी (35) की इलाज के दौरान मंडलीय अस्पताल वाराणसी में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।रविवार की सुबह भभौरा गांव निवासी संतोष यादव की पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से झुलस गई थी। आनन-फानन में उसे चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। यहां सोमवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से मामले में कोई तहरीर नही मिली है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें