फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस काटने को लेकर चले ईंट व पत्थर, दर्जन भर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैंसोढ़ा गांव में शुक्रवार को बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें ग्राम प्रधान के देवर सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके अलावा दस अन्य लोग भी मारपीट में घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल दो लोगों को स्थानीय सीएचसी ले गई जहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उन्हें राजकीय जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया रेफर कर दिया। मामले में दोनों पक्ष ने 14 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी इसराइल और कासिम के बीच पुराना बांस काटने संबंधी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह बांस काटने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला बढ़ा तो दोनों पक्ष के लोग ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में तीखी तकरार होने लगी और कुछ देर बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। एक पक्ष के लोगों ने बीच-बचाव करने आए ग्राम प्रधान के देवर सद्दाम (23) को लाठियों से पीट दिया जिससे उसका सिर फट गया। मारपीट में दूसरे पक्ष के अब्दुल रहीम (35) के सिर में भी गंभीर चोट आ गई। मारपीट में घायल हुए अन्य लोगों में दोनों पक्ष से इसराइल (45), जफरुद्दीन (65), हकीमुद्दीन (45), वसीर (45), शेरू (18), रहीम (35), अनीस (22), कासिम (60), अशफाक (20) व अब्दुल रजा (78) शामिल हैं। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें