फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर धराया, 17 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाने की पुलिस ने सोमवार की सुबह एक ट्रक में लदे 17 मवेशी बरामद किए। इसके साथ ही एक पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस तस्कर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई में जुट गई है। थाने के एसआई वीरबहादुर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ सोमवार की सुबह गोधना हाइवे चौराहे पर वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच सूचना मिली कि पशुओं से लदा एक ट्रक चंदौली की ओर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस नाकेबंदी कर ट्रक के आने का इंतजार करने लगी। कुछ देर बाद पुलिस को तेज गति से आता ट्रक दिखा। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन खड़ा कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। वाहन की जांच करने पर उसमें बंधे 17 मवेशी पाए गए। पुलिस ट्रक व तस्कर को थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर इलाहाबाद निवासी आबू सलीम है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें