फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख के गहने संग तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात डीआरएम कार्यालय के पास से तीन शातिर चोरों को धर-दबोचा। इनके पास से पुलिस को पांच लाख रुपये के चोरी के गहने और 370 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। इसके अलावा पुलिस के हाथ 16 हजार नकदी भी मिली है। सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घरों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के मद्देनजर अलग-अलग पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। इसी बीच मुगलसराय कोतवाली प्रभारी शिवानंद मिश्र को सूचना मिली कि डीआरएम कार्यालय के पीछे कुछ शातिर चोर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना के के बाद पुलिस हरकत में आई और घेरेबंदी कर तीन चोर नारायन सेठ और जीतलाल जायसवाल निवासी दुलहीपुर तथा मिर्जापुर के जमालपुर के रहने वाले किशन वर्मा को पकड़ा लिया। पूछताछ के दौरान चोरों ने स्वीकार किया कि बीते आठ माह पूर्व भोजापुर गांव के अलावा मुगलसराय के आदर्शन पब्लिक स्कूल सहित कई जगहों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने बताया कि वे बीते 20 साल से चोरी की घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहे हैं। घरों में चोरी करने के साथ ही वे नशीला पाउडर खिलाकर ट्रेनों व स्टेशन पर यात्रियों को बेहोश कर लूटने का काम भी करते हैं। एसपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों चोरों के ऊपर चंदौली जनपद के विभिन्न थानों के साथ-साथ जीआरपी मुगलसराय में कई मामले पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें