फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को कुचलते हुए ट्रक प्राथमिक विद्यालय परिसर में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत चहनियां-सैदपुर मार्ग पर गुरेरा गांव के समीप रविवार की भोर में तीन बजे बेकाबू ट्रक ने शौच के लिए निकले रोजेदार मुहम्मद जान (65) को कुचल दिया और बिजली के खंभे, रामलीला मैदान की दीवार, हैंडपंप और प्राथमिक विद्यालय की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए बलुआ के साथ सकलडीहा व धानापुर थाने की पुलिस और पीएसी बुला ली गई। पांच घंटे बाद एसडीएम और सीओ के समझाने व उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में ले लिया। गांव निवासी मोहम्मद जान रविवार की भोर में शौच के लिए सड़क के किनारे सिवान में जा रहे थे। वह सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच सैदपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने दूसरे ट्रक से ओवरटेक के चक्कर में मोहम्मद जान को कुचल लिया। इससे वह मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे बिजली के खंबे को तोड़ते हुए रामलीला मैदान की बाउंड्री तोड़ते हुए अंदर घुस गई तथा हैंडपंप को तोड़ते हुए प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री को तोड़ आगे बढ़ी। अंदर ई़ट के ढ़ेेर से टकराकर तेज आवाज के साथ रुक गई। ट्रक रुकते ही चालक निकल कर भाग निकला। टक्कर की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बलुआ थाना अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नही माने। ग्रामीणों के आक्रोश को दखते हुए बलुआ के साथ सकलडीहा और धानापुर थाने से फोर्स और पीएसी की तैनाती की गई। ग्रामीण उचित मुआवजा दिलाने और अधिकरियों को मौकेपर बुलाने की मांग कर रहे थे। जाम से सकलडीहा से सैदपुर तक और मोहरगंज से चहनिया तक ट्रकों की लाइन लग गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम सकलडीहा, सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल, नायब तहसीलदार, सकलडीहा विधायक के भाई अनिल यादव, पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, गुरेरा प्रधान संतोष यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के परिवार को मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद सुबह आठ बजे जाम समाप्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें