फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफियाओं पर छापेमारी, 23 वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ओवरलोडिंग और अवैध खनन पर रोक के बाद भी इसका खेल धड़ल्ले से जारी है। शुक्रवार की देर रात सकलडीहा एसडीएम व सीओ ने शुक्रवार की देर रात बालू खनन माफियाओं के खिलाफ जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने पाया कि मानक को दरकिनार कर ओवरलोड बालू लदे ट्रक धड़ल्ले से पार किए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर सहित 23 वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में किसी खनन माफिया के गिरफ्तार होने की खबर नहीं है। ओवरलोडिंग और अवैध बालू खनन की शिकायत डीएम नवनीत सिंह चहल को लगातार मिल रही थी। शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार की देर रात काफी लंबे समय से फल-फूल रहे बालू के अवैध कारोबार को रोकने के लिए सकलडीहा सीओ त्रिपुरारी पांडेय और एसडीएम आशीष कुमार सकलडीहा ने संयुक्त छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने शुक्रवार की रात कई खनन माफियाओं के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी में धानापुर से चार ,बलुआ में 17 व सकलडीहा से दो ट्रक व ट्रैक्टर पकड़े गए। पुलिस के अनुसार पकड़े गए ट्रैक्टर की बड़ी ट्रालियों में अवैध बालू भरकर ले जाया जा रहा था, जो मानक के विपरीत है। छापेमारी में किसी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। एसडीएम व सीओ ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। वाहनों की जांच करते समय एसडीएम आशीष कुमार को एक बोलेरो चालक ने धक्का मारने का प्रयास किया। एसडीएम को खेत में कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी। एसडीएम बलुआ थाना क्षेत्र चहनियां कस्बा के समीप रात्रि में खनन अधिकारी और सीओ के साथ ओवर लोड बालू ट्रकों की जांच कर रहे थे। इसी बीच सैदपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बोलरो के चालक ने अधिकारियों को देख तेजी से भागने का प्रयास किया। उसके इस प्रयास में एसडीएम बाल-बाल बचे। बाद में पुलिस के अधिकारियों ने बलुआ पुल के उस पार तक बोलेरो का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए चालक वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें