फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज होते ही छात्रों की खोजबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज में गुरुवार को छात्रों के दो गुट में हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। शनिवार को कोतवाली पुलिस महाविद्यालय में पहुंचकर नामजद सहित अज्ञात युवकों को चिह्नित कर कार्रवाई करने में जुटी रही। पुलिस कार्रवाई को लेकर छात्रों के बीच खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

गुरुवार को किसी बात को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष विकास यादव भरत और पूर्व छात्र नेता प्रीतम उपाध्याय के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुलिस के बार- बार समझाने के बाद भी दोनों गुट के आक्रोशित छात्र कोतवाली पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने प्रीतम उपाध्याय की तहरीर पर छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव भरत, धनंजय यादव, अजय यादव, कल्लू यादव, सतेन्द्र यादव सत्या व छात्र संघ अध्यक्ष विकास यादव की तहरीर पर प्रीतम उपाध्याय, अवनीश पांडेय, विनय पांडेय, रजनीकांत पांडेय, शिवा मिश्रा, मोनू पांडेय, सहित दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया और अब धर पकड़ शुरू कर दी है। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें