कंदवा। क्षेत्र के मुड्ड़ा गांव निवासी एक व्यक्ति ने सोमवार को स्थानीय थाने पर नामजद तहरीर देकर पत्नी को ढूढ़ने की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि सैयदराजा थाना क्षेत्र के बाकरपुर महारानी गांव निवासी चंद्रभूषण यादव उसकी पत्नी अपहरण कर लिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई हैं।वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।
बरहनी विकास खंड के एक गांव निवासी व्यिक्त अपनी पत्नी , मां और तीन बच्चों के साथ गांव में रहता है। स्वयं वह परिवार के जीविकोपार्जन के लिए मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। आरोप है कि सैयदराजा थाना के बाकरपुर महारानी गांव निवासी चन्द्रभूषण यादव उसकी पत्नी को एक सप्ताह पूर्व झांसा देकर बुरी नियत से अपहरण कर गायब हो गया। भुक्तभोगी ने बताया कि घटना की जानकारी उसके 8 वर्षीय पुत्र ने फोन करके दिया। घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी मुंबई से 13 दिसंबर को घर पहुंचा । इस पर भुक्तभोगी ने सोमवार को कंदवा थाने पर चंद्रभूषण यादव के खिलाफ पत्नी के अपहरण करने का नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।