फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बेटी की हत्या की साजिश में सास को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय । तीन महिने पूर्व मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत लाठ नंबर दो स्थित एक मकान हुई मां बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना की शिकायतकर्ता सास मीना सिंह को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। दोहरे हत्याकांड में मीना ने अपने छोटे पुत्र आकाश के खिलाफ भी कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित लाठ नंबर दो निवासिनी मीना सिंह ने 23 जून 2017 को कोतवाली पहुंचकर अपने छोटे पुत्र आकाश के खिलाफ तहरीर दी कि उसके पुत्र ने उसकी बड़ी बहू गुंजा और पौत्री काजल की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने मीना की तहरीर पर आकाश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया । कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि दोहरे हत्याकांड की जांच पड़ताल के दौरान तथ्य सामने आया कि शिकायतकर्ता मीना सिंह की भूमिका ही संदिग्ध है। छानबीन के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि हत्या के कुछ दिनों पूर्व गूंजा ने मीना के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं बहू और पौत्री की मौत के एक सप्ताह बाद ही मीना सिंह ने मकान में स्थित एक दूकान किसी को बेच दी है। पूरे प्रकरण की जांच के बाद पुष्टि हुई की पूरे प्रकरण में मां बेटी की हत्या पूरी प्रापर्टी पर कब्जा करने की नियत से की गई है और इसमें मीना सिंह बड़ी साजिशकर्ता है। दरअसल मीना के सबसे बड़े पुत्र अभय प्रताप की मौत तीन वर्ष पूर्व ही हो गई थी जिसकी पत्नी गुंजा और पुत्री कागल थी। वहीं मीना के दो अन्य पुत्र विजय प्रताप और आकाश की शादी नहीं हुई थी। बताया कि पूरे मकान की कीमत भी दो करोड़ रुपये से कम नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें