फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में महिलाओं के उपर हुए 99 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न को रोकने लिए सबसे पहले शपथ ग्रहण के बाद महिलाओं के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एंटी रोमियो दल का गठन किया था। जिससे यह दल महिलाओं के ऊपर होने वाले उत्पीड़न को रोकने का काम करेंगे। लेकिन इन तमाम नियमों के बाद भी महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हो रही है। तीन माह में कुल 99 मामले महिला उत्पीड़न के दर्ज हुए। इस प्रकार देखा जाय तो हर दिन एक घटनाएं महिला उत्पीड़न की घटित हो रही हैं।
थानों में एंटी रोमियो दल का गठन कर इसे चौराहों व खासकर विद्यालयों के आस-पास रखने के लिए सरकार ने आदेश किए थे। सरकार के आदेश पर लगभग एक माह तक यह दल अपने-अपने हिसाब से कार्रवाई भी किए। लेकिन समय के साथ-साथ सभी नियम फिर से अपनी पुरानी शैली पर कार्य करना प्रारंभ कर दी। स्थिति यह हो गई कि पूरे जिले में 99 मामले तीन माह में महिला उत्पीड़न के दर्ज किए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा नहीं हुुुआ है। बल्कि ऐसी घटनाओं में सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने अपना काम किया है। जिससे कारण 99 मामले महिलाओं की थी। इन मामलों में दहेज हत्या से लेकर महिला उत्पीड़न तक के मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें हत्या का एक, बलात्कार के 14 मामले पंजीकृत किए गए। शील भंग में 18 मामले दर्ज हुए। इसमें 32 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों में से पुलिस ने 26 लोगों पर कार्यवाई भी कर चुुुकी है। अपहरण में 25 मामले दर्ज किए गए। जिसमें 50 लोगों को नामित किया गया था। 27 लोगों को जांच के बाद दोषी पाए जाने पर गिरफ्तार भी किया गया। महिला उत्पीड़न के 35 मामले में 91 लोगों को नामित किया गया है। पारिवारिक न्यायालय से दोष सिद्ध होने पर 40 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह का कहना है कि महिलाओं पर छेड़खानी आदि की घटनाओं में इजाफा नहीं हुआ है। बल्कि पहले थानों पर तहरीर लेकर उसे दबाने का प्रयास किया जा जाता था। जिस पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। कोई भी महिला अपने साथ छेड़खानी व दुराचार होने की शिकायत करती है। उसके तहरीर पर एफआईआर दर्ज किया जाता है। उसके बाद जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें