चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप सोमवार को नेशनल हाइवे के किनारे अनियंत्रित होकर बाइक खड़े ट्रक में टक्कराई गई। इससे दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को पास के नीजि चिकित्सालय में भर्ती कराया। सदर कोतवाली क्षेत्र के नवही गांव निवासी दीपक कुमार (25) अपने दोस्त काजू (20) के साथ बाइक से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे थे। जैसे ही बिछियां गांव के समीप पहुंचे के बाइक अनियंत्रित हो गई और वहां नेशनल हाइवे किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। वहां जुुटे लोगों ने दोनों के बाइक संग ट्रक के पिछले हिस्से बाहर निकाला। घायलावस्था में पास के नीजि चिकित्सकाल में भर्ती कराया। दोनों हेलमेट नहीं पहने होने के कारण चोटिल हो गए।