फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मनाशा नदी में डूबने से वनवासी किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सपही जंगल के पास शनिवार को कर्मनाशा नदी में डूबने से डूही-सूही गांव निवासी बबलू वनवासी (15) की मौत हो गई। वह साथियों के साथ नदी में मछली मारने गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव के नदी के बाहर निकलते ही वनवासी शव को लेकर बस्ती में चले गए तथा पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। बाद में कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी भी बस्ती में पहुंचे तथा वनवासियों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया एवं पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डूही-सूही गांव के निवासी मेहकू वनवासी राजस्थान में मजदूरी करते हैं। उनका पुत्र बबलू अपने चार दोस्तों के साथ सपही जंगल से सटे कर्मनाशा नदी में शनिवार को दोपहर में मछली मारने गया था। मछली मारने के दौरान बबलू और उसके साथी नदी में नहाने लगे। उसी दौरान बबलू गहरे पानी में चला गया तथा डूब गया। बबलू के डूबने से उसके साथी शोर मचाते हुए वनवासी बस्ती में पहुंचे। सूचना मिलने पर ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गये तथा पुलिस भी पहुंच गई। चकिया चौकी इंचार्ज भूपेशचंद्र कुशवाहा ने नदी से शव को बाहर निकलवाया। शव के बाहर निकलते ही मृतक युवक बबलू के परिवारीजन शव को लेकर बस्ती में चले गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल अश्वनी चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें