फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता का शव अस्पताल के सामने रख किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसव के सात दिन बाद रविवार को प्रसूता की मौत पर मायके पक्ष ने जमकर हंगामा मचाया। महिला का शव अस्पताल के बाहर रखकर बैठे मायके वालों ने चिकित्सकों पर लापरवाही व ससुराल पक्ष पर इलाज में खर्च होने वाले रुपये नहीं देने का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। नई कोट निवासी दीपमाला (22) की शादी एक वर्ष पूर्व सहजौर निवासी कृष्णा से हुई थी। दीपमाला के भाई मंजीत ने बताया कि नौ जुलाई को उसकी बहन को नगर स्थित एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के बाद पुत्र की प्राप्ति हुई। कुछ दिनों तक उसकी हालत ठीक रही, लेकिन पति की ओर से इलाज में खर्च होने वाले रुपये को लेकर कोताही बरती जा रही थी। आरोप लगाया कि रविवार की सुबह चिकित्सक की ओर से उसे बताया कि उसकी बहन के शरीर में खून की कमी हो गई। इसलिए उसे उपचार के लिए बीएचयू ले जाएं। इसके बाद मायके वाले जैसे ही उसे अस्पताल से लेकर कुछ दूर गए कि दीपमाला ने दम तोड़ दिया। इससे नाराज परिवार के लोग शव को अस्पताल के बाहर रखकर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि जब प्रसूता के शरीर में खून की कमी रही, तो चिकित्सकों ने इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी। वहीं ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उसकी बहन का पति लगातार उससे झगड़ा करता था। साथ ही इलाज पर खर्च होने वाले रुपये भी नहीं देता था। मौके पर पहुंचे चंदासी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज पांडेय शव को लेकर कोतवाली चले आए। जहां आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कोतवाल शिवानंद मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें