बिंद्राबाजार/निजामाबाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर मोड़ पर तथा निजामाबाद कस्बे में स्थित दो दुकान और एक मकान में शनिवार की रात घुसे चोर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। पीड़ितों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ितों में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी विक्रम सेठ थाना क्षेत्र के दयालपुर मोड़ पर किराए का मकान लेकर आभूषण की दुकान किए हैं। शनिवार की रात दुकान बंद कर घर लौट गए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर दुकान में नकब लगाकर भीतर घुसे और अंदर से करीब नौ लाख रुपये मूल्य का आभूषण चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में निजामाबाद थाने के हुसैनाबाद गांव निवासी बृजेश सोनी पुत्र प्यारेलाल की कस्बे में आभूषण की दुकान है। शनिवार की रात चोर बृजेश की दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। अंदर रखे गए करीब दस लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इसीक्रम में कस्बे के सोसाइटी रोड निवासी राजाराम यादव के मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 50 हजार रुपये नगद चुरा लिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।