नरकटी जंगल में रविवार की सुबह नक्सलियों की आहट पर दोपहर बाद सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से पूरे जंगल में कांबिंग अभियान चलाया। हालांकि कांबिंग के बाद भी नक्सलियों का पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि लगातार कांबिंग अभियान जारी रहेगा। रविवार की सुबह नरकटी जंगल में ग्रामीणों को कुछ हथियारबंद लोग दिखे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। इसके बाद थाने की पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान हथियारों से लैस होकर नौगढ़ के साथ कहुअवा घाट, मगरही, गहिला, जमसोत, औरवाटांड, देवरी, लौवारी, गोलाबाद, नरकटी के जंगलों में संघन कांबिंग की। जवानों ने पहाड़ों, जंगलों का चप्पा चप्पा छान मारा, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं दिखा। अभियान के बाद देर शाम प्राथमिक विद्यालय नरकटी में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई। यहां विद्यालय के खुलने, एमडीएम की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र में किसी तरह के अंजान चेहरे दिखने पर इसकी सूचना पुलिस के मोबाइल पर देने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। सीआरपीएफ के निरीक्षक बीपी सिंह ने बताया कि नौगढ़ थानाध्यक्ष टीबी सिंह साथ अभियान में कोई संदिग्ध नहीं दिखा। हालांकि ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया है।