फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, मुआवजा के लिए पांच घंटे रोकी रफ्तनी

विज्ञापन
सड़क जाम
विज्ञापन

विज्ञापन
धीना। कमालपुर धीना मार्ग पर शीतलपुरा महादेवा गांव के समीप सोमवार की सुबह दस बजे ट्रक के धक्के से मिट्टी लदा ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया। इससे आक्रोशित लोगों ने भाग रहे ट्रक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण ट्रक मालिक को बुलाने और मुआवजा की मांग पर अड़ गए। करीब पांच घंटे बाद पुलिस ने फोन से जाम लगाने वाले ग्रामीणों की एसपी से वार्ता कराई। एसपी ने मालिक के आने तक ट्रक गांव में ही छोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शाम पौने चार बजे जाम समाप्त किया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

महदेवा गांव निवासी संतोष का ट्रैक्टर उसका भाई अशोक चलाकर मिट्टी ला रहा था। गांव के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रक ने धक्का मार दी। इससे ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने ट्रक की खोज शुरू कर दी। धीना रेलवे क्रासिंग बंद होने की वजह से ट्रक फंस गया और पीछा कर रहे ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया। ग्रामीण ट्रक को शीतलपुरा गांव सामने ले आए और ट्रक मालिक को बुलाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर का मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बकायदा रोड पर टेंट लगाया और धरने पर बैठ गए। जाम की सूचना पाकर धीना पुलिस के साथ सकलडीहा सर्किल के विभिन्न थानों की पुलिस व पीएसी पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही लेकिन वे नहीं माने। पांच घंटे बाद पुलिस ने ग्रामीणों की एसपी से वार्ता कराई। एसपी संतोष सिंह ने ग्रामीणों से ट्रक अपने कब्जे में रखने और ट्रक मालिक के आने पर मुआवजा वसूलने को कहा। आश्वासन दिया कि मुआवजा न मिलने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया और पौने चार बजे जाम समाप्त कर दिया। जाम लगाने वालों में प्रधान बरहन जगमेन्द्र यादव, त्रिभुवन, परमानंद, हवलदार, सरिता, कुलवंती, रूना यादव, ओसियर राजभर, गु्डडू यादव, शिवपूजन पाल, चंद्रमा बिंद, अनुराग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें