फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं के चंगुल से बचकर नीबूपुर पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर से अपहृत युवक बदमाशों की चंगुल से निकल कर क्षेत्र के नीबूपुर पहुंच गया। ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने इसकी सूचना जलीलपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ लेकर चौकी पर आई और परिवार वालों को सूचित किया। गाजीपुर से आए परिवार वाले युवक को अपने साथ ले गए। गाजीपुर जनपद के जंगीपुर अंतर्गत देवकडिया गांव के मधुसूदन पहलवान का पुत्र पिंटू (22) सेना भर्ती की तैयारी में जुटा है। पिंटू के अनुसार रोज की तरह गुरुवार की शाम वह मैदान में दौड़ लगाने गया था। उसी दौरान बोलेरो में सवार लोगों उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और नशीला पदार्थ सूंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। शुक्रवार की सुबह होश आया तो खेत के पास वाहन रुका था और अपहर्ता नीचे उतर कर कुछ योजना बना रहे थे। इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकला। बदमाशों से बचते बचाते वह नीबूपुर गांव में पहुंच गया और लोगों को देख कर अपहर्ता भाग गए। जलीलपुर चौकी इंचार्ज के अनुसार जांच पड़ताल के बाद युवक को परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें