फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के पास क्राइम ब्रांच ने एक युवक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुरुवार की दोपहर कचहरी के समीप मिठाई की दुकान के सामने से एक लग्जरी वाहन से एक युवक को दबोच लिया। जबकि कार में बैठे दो युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। हालांकि पुलिस अभी कुछ बताने से इंकार कर रही है। सदर कचहरी के समीप गुरुवार को लोग उस समय हैरान हो गए जब कुछ असलहाधारी व्यक्ति ने लखनऊ के नंबर की एक लग्जरी कार को घेर लिए। यह देख आसपास काफी भीड़ जुट गई और लोग पूरे घटना क्रम को दूर से देखते रहे। इसी दौरान कार में बैठे दो युवक मौका देख वहां से भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति को असलहाधारियों ने दबोच लिया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को पता चला कि असलाधारी क्राइम ब्रांच की टीम के सदस्य है, जो एक संदिग्ध और कार को अपने साथ उठा ले गई। जहां सदर कोतवाली में पकड़े गए युवक से घंटो से पूछताछ चल रही है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया युवक कई आपराधिक और तस्करी जैसे मामलों को अंजाम दे चुका है। लेकिन अभी गोपनीय तरीके से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें