नौगढ़। कस्बा निवासी पिंटू केसरी और आशीष उर्फ दीपक गुप्ता को थाने में मारने- पीटने के मामले में इंस्पेक्टर धनंजय मिश्रा को एसपी संतोष कुमार सिंह ने रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। क्षेत्रीय लोगों के विरोध जताने व चकिया विधायक शारदा प्रसाद के हस्तक्षेप के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की है।
बताया जाता है कि बाघी गांव में जांच करने आए कुुछ अधिकारियों की तहरीर पर दरोगा ने युवकों को थाने में बैठाए रखा और उसको मारा- पीटा भी। इसकी सूचना मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने नौगढ़- सोनभद्र मार्ग जामकर यातायात अवरुद्ध कर दिया था। उन्होंने प्रशासन के विरोध में रात लगभग आठ बजे तक जमकर नारेबाजी भी की थी। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ नक्सल नीरज सिंह ने युवकों को थाने से छुड़ाकर मामले की जांच करने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत किया था। इसके बाद शुक्रवार को कस्बा पहुंचे विधायक ने भी एसपी से मोबाइल पर वार्ता कर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।