फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को मारपीट कर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नियामताबाद। क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार की दोपहर में एक घर में घुसे कुछ लोगों ने एक महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया और मौका देख फरार हो गए। पीड़ित महिला लाडो (28) ने डायल 100 पर फोन करके पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची अलीनगर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़िता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गोधना गांव निवासी पप्पू की पत्नी लाडो बुधवार को अपने घर में बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के दो लोग उसके घर पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर दो व्यक्ति उसपर टूट पड़े और मारपीट कर जख्मी कर दिया। महिला ने बताया कि मारपीट के दौरान उसे काफी चोटें आई हैं। पीड़िता के अनुसार मारपीट करने के बाद दोनों व्यक्ति मौका देखकर फरार हो गए। पीड़िता ने डायल 100 पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की पूरी जानकारी ली। पीड़िता ने गांव के दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल नारायन सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें