फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को कैद कर रखने की सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर गांव में किशोरियों को कैद कर रखने की सूचना पर गुरुवार को हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों किशोरियों को मुक्त कराकर थाने ले गई। वहां किशोरियों और उनके परिवार के लोगों से फोन से पूछताछ कर सभी को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। मामले में पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों को गुरुवार को शिकायत मिली कि जादू दिखाने वाले एक व्यक्ति ने सात-आठ किशोरियों को अमोघपुर गांव में रोशन के मकान में जबरन कैद कर रखा है। इस सूचना पर संस्था के सदस्य और चाइल्ड लाइन के सदस्य वहां पहुंच गए। वहीं, करीब दो माह पहले नौगढ़ से लापता हुई एक किशोरी के परिवार वाले भी पहुंच गए। किशोरी के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि जादूगर उनसे मारपीट करने के बाद फरार हो गया है। इस बीच मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों की सूचना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां तीन किशोरियां और एक महिला मिली। किशोरियां नौगढ़ इलाके की तो संचालिका नोएडा की रहने वाली बताई गई। सभी थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ और लिखा-पढ़ी पूरी करने के बाद किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि किशोरियों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया है। यहां से किशोरियों को उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा। अभी मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के सदस्य इंद्रजीत शर्मा, आराधना गुप्ता, अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, रमेश चौहान, शशांक दुबे, डॉ. विजय कुमार, देवानंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें