फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ प्रजाति के 55 कछुआ संग एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक और दो के पश्चिमी छोर स्थित शौचालय के पास से एक व्यक्ति को दुर्लभ प्रजाति के 55 कछुए बरामद किए। कछुए खेतासराय से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। जीआरपी ने कछुओं को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी। भोर में तीन बजे जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक बसंत कुमार, जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, आशीष विश्वकर्मा प्लेटफार्म संख्या दो के पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास पहुंचे। तीन बैग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें दुर्लभ प्रजाति के कछुए मिले। बैग और व्यक्ति को पकड़ कर थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम सपुन निवासी रघुनाथपुर मधुपल्ली थाना अरविंदु वर्धमान पश्चिम बंगाल बताया। गिनती करने पर 55 कछुआ मिले। जीआरपी ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। वन विभाग की टीम कछुओं को और तस्करी के आरोपित को अपने साथ ले गई। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि कछुओं को खेतासराय से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। सपुन कछुआ स्थानीय रेलवे स्टेशन तक ले आया और यहां से पश्चिम बंगाल जाने के लिए किसी दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बताया कि न्यायालय में पेश करने के बाद वन विभाग की टीम कछुआ को कछुआ सेंचुरी में छोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें