फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाए गए चालक को पुलिस ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र लक्षमनगढ़ गांव के समीप गुरुवार की सुबह एक ट्रक और कार में हल्की से टक्कर हो गई। जिससे कार सवार लोगों ने ट्रक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे अपने यहां बंधक बना लिया। ट्रक मालिक की सूचना पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार चालक को वहां से मुक्त कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

गाजीपुर के बहरियाबाद निवासी दिनेश यादव ट्रक लेकर जा रहा था कि गुरुवार की सुबह बलुआ थाना क्षेत्र के लक्षमनगढ़ गांव के पास जाम लगे होने के कारण ट्रक एक कार से हल्का सा टच कर गया। इस पर वाहन स्वामी नाराज हो गया। इसके बाद उसने चालक को ट्रक से नीचे उतार लिया और पिटाई करते हुए उसे पास स्थित एक विद्यालय परिसर में ले गए। इस दौरान ट्रक चालक छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन मनबढ़ों ने उसे नहीं छोड़ा। घटना की सूचना ट्रक मालिक ने पुलिस को दी इसके बाद उसे वहां से छुड़ाया गया। ट्रक मालिक की तहरीर पर बलुआ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें