फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। राजकीय रेलवे पुलिस ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के अलग अलग प्लेटफार्म से अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्टल, कारतूस, नकदी, जेवरात और नशीला पाउडर बरामद हुए हैं। गिरफ्तार युवा लंबे समय से ट्रेनों में और प्लेटफार्मों पर यात्रियों का सामान चुराते रहे हैं।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बीके मौर्य और सीओ वाराणसी रेलवे वीके श्रीवास्तव के निर्देश में रेलवे प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को आधी रात के बाद पौने दो बजे प्लेटफार्म संख्या चार के पश्चिमी छोर पर बने शौचालय के पास तीन संदिग्ध लोग दिखे। पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से 180 ग्राम नशीला पाउडर, एक जोड़ी पायल, 10 हजार 500 रुपये बरामद हुए। तीनों ने अपना नाम क्रमश: लालू गुप्ता और रमजान शेव्ख निवासी दुलहीपुर और विष्णु निषाद निवासी सोनबरसा बलुआ चहनिया बताया। इसी तरह सोमवार की भोर में तीन बजेे जीआरपी कर्मी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7/8 के पश्चिमी छोर पर चेकिंग कर रहे थे कि संदिग्ध परिस्थिति में तीन युवा दिखे। उन्हें पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से 260 ग्राम नशीला पाउडर, एक पिस्टल, 32 बोर के 05 कारतूस, एक मंगलसूत्र, एक चेन, और 8900 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में तीनों ने क्रमश: अपना नाम मनोज कुमार निवासी झोटना, भुड़कड़ा गाजीपुर, सर्वेश कुमार निवासी मऊपारा मेहनाजपुर आजमगढ़ और कमलेश मौर्य निवासी पियरा मेहनाजपुर आजमगढ़ बताया। जीआरपी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि पकड़े गए सभी अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पाउडर सूंघा कर सामान लूट लेते हैं। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई राजेश कुमार, उपनिरीक्षक केदारनाथ मौर्य, राजू दिवाकर, एसएस पंकज, राजेश सरोज, कांस्टेबल अभिषेक पांडेय, विंध्यवासिनी, श्रीशचंद द्विवेदी, मंजीत कुमार,नीरज कुमार राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें