बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के मेघामठ निवासी एक महिला की सड़क दुर्घटना में शनिवार की शाम मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
बताया जाता है कि शनिवार को मेघा मठ निवासी वशिष्ठ गिरि अपनी पत्नी के साथ जिला मुख्यालय किसी कार्य से बाइक से गए थे और घर वापस आते समय बलिया बांसडीह मार्ग स्थित दूरसंचार केंद्र के समीप बाइक असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला कमलावती देवी (55) पत्नी बशिष्ठ गिरि गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में शनिवार की शाम महिला ने दम तोड़ दिया।