फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर मुकदमे को लेकर भाकपा माले का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। ताजपुर गांव के किसानों पर फर्जी ढंग से मुकदमा दर्ज कराए जाने के आरोप को लेकर बृहस्पतिवार को भी भाकपा माले का धरना जारी रहा। इस दौरान भाकपा माले ने तहसील कर्मियों की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि किसान पर दर्ज मुकदमे वापस होने तक धरना जारी रहेगा। दोषी लेखपाल को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि तहसील प्रशासन के साथ लेखपाल व कानूनगों को धरने पर न आना उनके तानाशाही को दर्शाता है। इस मौके पर सपा नेता जोखू सिद्दीकी, केशव राजभर, सेचन सिंह यादव, हरिदास यादव, अर्जुन यादव, प्रह्लाद गुप्ता ने धरना में पहुंचकर समर्थन किया। विरोध जताने वालों में कामरेड शशिकांत सिंह, रमेश राय, मंगल राजभर, अमित सोनू, विजय विश्वकर्मा, अविनाश शर्मा, टप्पू राजभर, मनमोहन, अविनाश विश्वकर्मा, ओंकार भारती, श्याम बहादुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें