थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बीते मंगलवार को पुलिस पर पथराव करने के बिहार प्रांत के चांद गांव निवासी आरोपी कमाल के घर नोटिस चस्पा की है। न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया ने कमाल पर पिछले दिनों बलवा करने सहित अन्य आरोपों में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाने की पुलिस ने कमाल के घर पर कोर्ट के आदेश की प्रति चस्पा करते हुए गांव में डुगडुगी भी बजवाई। इस दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।