फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर बुजुर्गों को लगाया गया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव/कंदवा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार को शिविर लगाकार बुजुर्गों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। नियामताबाद ब्लाक के जलीलपुर पंचायत भवन पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जलीलपुर चौरहट की टीम ने शिविर लगाकर विभिनन गांवों में 90 बुजुर्गों को टीका लगाई। शिविर में जलीलपुर के साथ चांदीतारा, बहादुरपुर, सुजाबाद सहित अन्य गांव के लोग शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. विमिलेश श्रीवास्तव, डॉ. रीता कौर, अमिता सिंह, प्रतिभा पटेल, एएनएम मंजू पांडेय, निशा देवी,मुन्नी देवी रहे। कंदवा क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को कोरोना से रोकथाम के लिए फ्रंटलाइन कर्मियों को वैक्सीन की दूसरा डोज और बुजुर्गों को प्रथम डोज लगाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में फ्रंटलाइन कर्मियों के 160 के लक्ष्य के सापेक्ष 140 को वैक्सीन टीका का दूसरा डोज लगा। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी,पई, ओयरचक और सैयदराजा में 212 लोगों को प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ. रितेश कुमार की देख रेख में टीकाकरण किया गया। बरहनी में आयोजित टीकाकरण में रीना और आशा की ओर से पहला टीका बब्बन सिंह को लगाया गया। इस अवसर पर अनामिका, सुमन, मृदुल राय, तेज प्रताप भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें