फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: लड़कियों पर फब्तियां कसने के मामले में दो समुदायों में विवाद, चले ईंट-पत्थर, छह लोग घायल,पीएसी तैनात

Tue, 21 Mar 2023 08:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान की चारदीवारी पर बैठ कर गांव के कुछ युवक शाम के समय शौच के लिए आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। जिसका विकास खरवार ने विरोध किया। जिस पर एक पक्ष से कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
पीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार की देर शाम दो युवकों में विवाद हो गया। जो देखते ही देखते दो समुदाय के विवाद में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें दोनों पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। बाद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और सीओ सकलडीहा राजेश राय कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान की चारदीवारी पर बैठ कर गांव के कुछ युवक शाम के समय शौच के लिए आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं। जिसका विकास खरवार ने विरोध किया। जिस पर एक पक्ष से कहासुनी हो गई। जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। जो धीरे धीरे दो समुदायों के विवाद में बदल गया और दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। जिसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा राजेश राय प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा,एसओ धानापुर,धीना आदि थानों की फोर्स के साथ खोर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया। इस मामले में पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को पकड़ कर सकलडीहा कोतवाली ले गई। घायलों का इलाज सकलडीहा सीएचसी पर कराया गया।पुलिस अधीक्षक ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। गांव में पीएसी बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें