फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में गूंजा चंदौली में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओें का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुआ विवाद बृहस्पतिवार को विधानसभा में गूंजा। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है। सीएम के कार्यक्रम से दो दिन पूर्व जिलाधिकारी से धान, खाद और सड़क के समस्या की शिकायत की गई थी। समस्या का समाधान न होने पर पांच दिसंबर को ज्ञापन देने को भी कहा गया था। इसके बाद सीएम का कार्यक्रम की सूचना मिली। उस दिन भी हम ज्ञापन देने ही जा रहे थे कि बीच रास्ते में डिप्टी एसपी ने अंधाधुंध लाठियां बरसाईं। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि जो मार खाया उसपर ही मुकदमा लाद दिया गया। उसी का उत्पीड़न हो रहा है। डिप्टी एसपी ने महिला अध्यक्ष के साथ भी अभ्रदता की। उनका हाथ टूट गया। मैं खुद वहां जांच करने गया था पर लोगों ने बताया कि पुलिस ने गलत किया है। वहीं इसपर संसदीय कार्यमंत्री विधायक द्वारा सीओ का गर्दन पकड़ने वाला वीडियो दिखाने लगे। जिसपर रामगोविंद चौधरी ने कहा कि सदन में वीडियो दिखाने का नियम नहीं है। अगर आप दिखा रहे हैं तो हम भी दिखा देंगे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सपा कार्यकर्ताओं पर हो रही उत्पीड़न को रोकने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें