संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध किया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। पिछले कई वर्षों से मानदेय पुनरीक्षित न किए पर एड्स नियंत्रण संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करते हुए विरोध जताया। प्राथमिक स्वास्थ्य बरहनी पर तैनात संजय कुमार व विनय कुमार ने बताया कि एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी अप्रैल 2020 से अपने मूल कार्यों के साथ-साथ कोरोना ड्यूटी मे भी अहम जिम्मेदारी निभा रहें हैं। इस दौरान प्रदेश भर में सैकड़ों कर्मी संक्रमित भी हो चुके हैं तो कई कर्मियों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि मानदेय पुनरीक्षण का आश्वासन भी मिला था लेकिन सिर्फ मेडिकल अधिकारियों तक ही यह आश्वासन सिमट कर रह गया। अब ऑल इंडिया एड्स कंट्रोल इम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दो अगस्त से सात अगस्त तक बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। नौ से 14 अगस्त तक सीएमओ व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने और 16 से 21 अगस्त तक सीएमओ व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रतिदिन एक घंटा धरना दिया जाएगा।
रिपोर्ट - सुनील सिंह
बाइट - 978
संपादन - कमलजीत सिंह