मोहनिया । चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की देर रात्रि एक विवाहिता ने घर में हुए विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया। रामपुर निवासी अरविंद बिंद दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। रविवार की रात उसकी पत्नी सीता देवी (30) का घर में किसी सदस्य के साथ विवाद हो गया। वह घर से निकलकर चली गई। शाम को घर आने के बाद खाना खाकर सो गई और देर रात उल्टियां करने लगी। जिसपर परिवार वाले उसे अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। मृतक महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।