फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कर्मनाशा नदी पर पीपा पुल का निर्माण शुरू

विज्ञापन
नौगढ़ के बाघी के समीप कोठी घाट पर कर्मनाशा नदी पर पुल निर्माण के लिए रखा पीपा। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी के समीप कोठी घाट पर कर्मनाशा नदी पर पीपा पुल का निर्माण शुक्रवार को शुरू हो गया। पीपा, गार्डर और लोहे की चकर प्लेट पहुंचा दी गई है। इस पीपा पुल के निर्माण होने पर ग्रामीणों को राहत मिलेगी। यह पुल चंद्रकांता विश्रामगृह कोठी घाट, कर्मनासा नदी तट पर बनाया जा रहा है। पुल बनने से 15 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। बिहार सीमा से सीधा संपर्क स्थापित होगा। विकास कार्यों को गति मिलेगी। ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास अग्रहरि, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हंसलाल साहनी, बाटेश्वर साहनी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने विधायक और जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर पुल निर्माण की मांग की थी। चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने बताया कि 88.69 लाख रुपये से पीपा पुल का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें